How to make mung dal ki kachori|| मूंग दाल की कचौरी कैसे बनाये|| Mung dal kachori recipe|| मूंग दाल की कचोरी|| mung dal ki kachori||
How to make mung dal kachori
मूंग दाल की कचौरी कैसे बनाये।
Mung dal kachori recipe
आज हम मूंग दाल की आसान और सवादिस्ट कचोरी बनाने जा रहे है।
सामग्री: -
मैदा 2कप ।
घी 4 चम्मच ।
नमक स्वादानुसार
ज्वाइन 1/2 चम्मच।
भरावन के लिये सामग्री:-
तेल 50 ग्राम।
मूंग दाल1/2 कप।
जीरा 1/2 टीस्पून
लहसुन पेस्ट 1/2टीस्पून
अदरक1 / 2 टीस्पून
गरममसाला 1/2 चम्मच
धनिया 1/2 चम्मच
शोंफ1/2चम्मच
बेसन 1चम्मच।।
प्याज 1बड़ा।
नमक स्वादानुसार
तलने के लिये:- तेल या रिफाइंड
विधि:-
Step1-
मैदा चाल कर उसमे मोयन के लिए घी4चम्मच डालेगें औऱ उसे मिलायेगे। नमक और ज्वाईन डाल कर मैदा गुंधेगे।ढक कर रेस्ट करने के लिये रख देँगे।
Step 2 .
कड़ाही में तेल गरम करें उसमें प्याज छोटा छोटा काट कर डाल दें फ़िर प्याज जब हल्का गुलाबी भून जाय तो1चम्मच बेसन डाल कर भूनेंगे.फिर मूंग दाल जोपहले से फुलाकर रखा था
उसका पेस्ट बनाकर साथ में उसे भी भुनेगें।
Step 3
अदरक लहसुन का पेस्ट बनेगें। जीरा और गरममसाला का पाऊडर और सौंफ को दरदरा कूट कर तैयार कर लेंगे।
Step 4.
भुने हुए प्याज बेसनऔर मूंग दाल में अदरख और लहसून का पेस्ट डालेगें।फिर सभी मसलों को डाल कर भूनेंगे और स्वादानुसार नमक मिलाएंगे। फिर गैस से उतारकर आधा नींबू निचोड़ कर मिला देंगे।अब मूंग दाल भरने के लिए तैयार है।
Step 5
मैदा का छोटी छोटी लोइ बना लेंगे।उस लोइ में भरावन के लिये तैयार मूंग दाल को भरेंगे।
भरने के बाद हल्के हाथों से दबाते हुए बेलगे।इसी प्रकार सभी कचौरी को बेल कर तैयार कर लेंगे।
Step 6
अब कड़ाही में घी या रिफाइंड डाल कर धीमी आंच पर बारीबारी से कचौरियों को डाल कर सुनहरा होने तक तलेंगे।
इस प्रकार ख़स्ता कचौरी तैयार है।
इस कचौरी के साथ चटनी या रायता परोसे।
Comments
Post a Comment